दो पत्नियां लेकर बुरे फँसे अरमान मलिक,एक पत्नी को दे रहे है तलाक,वजह जानकर उड़े लोगो के होश।

यूट्यूबर अरमान मलिक इस समय बहुत मुश्किल में हैं। पटियाला कोर्ट में उन पर कई केस चल रहे हैं। कोर्ट ने उनकी दोनों पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ उनके कथित रिश्तों को लेकर उन्हें फटकार भी लगाई है। हालांकि, यह केस काफी समय से चल रहा है। इसके पीछे की सच्चाई अभी तक पता नहीं चली है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पटियाला हाई कोर्ट ने “बिग बॉस” फेम अरमान मलिक को अपनी एक पत्नी को तलाक देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि एक हिंदू होने के नाते वह एक साथ दो पत्नियों के साथ नहीं रह सकते।

कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अरमान अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को तलाक देकर दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ रिलेशनशिप में आने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, जांच में ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।

मलिक परिवार की पॉपुलैरिटी काफी हद तक उनके डेली व्लॉग्स की वजह से है, जिसमें वे अपनी पर्सनल लाइफ के हर छोटे-बड़े पल को शेयर करते हैं। यही वजह है कि उनकी लाइफ से जुड़ी हर खबर मिनटों में वायरल हो जाती है। अब सोशल मीडिया पर इन चर्चाओं ने एक बार फिर लोगों का ध्यान उनकी पर्सनल लाइफ की ओर खींचा है।

अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक हैं, जिनके साथ कहा जाता है कि वे कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में उनकी लाइफ में कृतिका मलिक आईं और तीनों ने मिलकर सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *