सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए एक बेहद सस्ता और आकर्षक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में यूजर्स को सिर्फ 51 रुपये में 28 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और फ्री सिम कार्ड मिल रहा है।
यह प्लान खास तौर पर नए यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है। कंपनी का मकसद कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देकर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करना है। इसके साथ SMS की सुविधा भी इस ऑफर का हिस्सा बताई जा रही है।
BSNL का यह सीमित समय वाला ऑफर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है जो कम बजट में बेहतर रिचार्ज प्लान चाहते हैं। सरकारी कंपनी होने की वजह से यह ऑफर बाजार में दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी चर्चा में है।
51 रुपये में 28 दिन तक मिल रही सुविधाएं
- TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ग्राहकों को 51 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है।
- साथ ही, यूजर्स को रोजाना 2GB मोबाइल डेटा मिल रहा है।
- इसके अलावा, प्लान में हर रोज 100 फ्री SMS भी मिल रहे हैं।
- इसकी वैलेडिटी 28 दिनों तक है।
30 जून तक वैलिड है ऑफर
- यूजर्स अपने घर के आस-पास कस्टमर सर्विस सेंटर्स और रिटेलर्स से एक फ्री BSNL SIM कार्ड भी ले सकते हैं।
- ध्यान रखें कि यह ऑफर सिर्फ 22 मई, 2026 से 30 जून, 2026 तक ही वैलिड है।
- BSNL के मौजूदा यूजर्स इस रिचार्ज ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं हैं।
- इसका मतलब है कि केवल नए ग्राहक 51 रुपये में सिम लेकर 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री एसएमएस और हर रोज 2GB डेटा पा सकते हैं।











Leave a Reply